महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शहर के प्राचीन आनंदेश्वर मंदिर (परमट) में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार पुलिस के 300 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा PAC और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है। दूल्हा सरकार बनेगे बाबा आनंदेश्वर मंदिर समिति के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। श्रद्धालुओं की लंबी कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। बाबा आनंदेश्वर जी का कल दूल्हा का रूप धारण करेंगे। जल पुलिस और गोताखोर तैनात रहेंगे भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही जल पुलिस, एम्बुलेंस, फायरटीम और केस्को के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना भी तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। पुलिस ने अपना कंट्रोल रूम परमट चौकी को बनाया है। गंगा नदी के आसपास प्रशासन ने बैरेकेटिंग की हुई है, और नाव के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन की तरफ से एक जोनल मजिस्ट्रेट अधिकारी को तैनात किया गया है। जूता चप्पल को पहन कर न आए मंदिर में मंदिर के महंत ने बताया मंदिर परिसर में प्रसाद के लिए अलग काउंटर बनाए गए है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कतारबद्ध होकर दर्शन करें। महिला और पुरुष के लिए अलग से लाइन बनाई जाएगी। सभी श्रद्धालु अपने जूता- चप्पल गाड़ी में उतार कर आए, अगर आप शहर से आते है तो घर से खाली पैर आए। आए हुए श्रद्धालुओं से निवेदन है, सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। महाशिवरात्रि पर हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।