कानपुर के गोला घाट पर चला सफाई अभियान:सीओडी के जवानों ने इकट्‌ठा की प्लास्टिक, लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश

मिशन स्वच्छता ही सेवा के तहत सीओडी कानपुर की ओर से बुधवार को ब्रिगेडियर विजय कुमार पुनिया के नेतृत्व में गंगा नदी के किनारे स्थित गोला घाट में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में 9 अधिकारी, 25 जेसीओ और 243 जवानों ने भाग लिया। प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की सैनिकों ने लोगों को क्षेत्र को साफ रखने और एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। सैनिकों ने स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए उस जगह पर एक बोर्ड भी लगाया। यह स्वच्छता अभियान मुख्यालय उत्तर भारत और मुख्यालय मध्य कमान के अन्तर्गत चलाया गया। इस तरह, सीओडी कानपुर ने स्वच्छता और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।