बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए वोटिंग अब खत्म हो गई है। एल्डर कमेटी के मुताबिक शाम पांच बजे तक कुल 5658 वोट पड़े। मतदान के दौरान वकीलों ने प्रचार किया। इस दौरान पोस्टर और पर्चे भी उड़ाए। चुनाव मैदान में 96 प्रत्याशी मैदान में है। सबसे ज्यादा मुकाबला मंत्री और महामंत्री के पद पर होगा। मंत्री पद के लिए 11 और महामंत्री पद पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया- कुल 7198 मतदाता थे। जिसमें से 5658 ने वोट डाले। चुनाव में कुल 78 प्रतिशत वोटिंग हुई। बुधवार सुबह 10 बजे अध्यक्ष और महामंत्री के वोटों की गिनती शुरू होगी। बताया कि मतदान स्थल पर मोबाइल और शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। मतदाता सर्टीफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड (COP) कार्ड, क्यूआर कोड पर्ची लेकर पहुंचे। जो बिना सीओपी कार्ड के पहुंचा, उसे मतदान नहीं करने दिया गया। डीएवी डिग्री कॉलेज से 500 मीटर की दूरी रेड जोन में मतदान स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज से पांच सौ मीटर की दूरी यानी गोरा कब्रिस्तान तिराहे तक रेड जोन घोषित रहा। रेड जोन में किसी भी प्रत्याशी के होर्डिंग नहीं लगे। यहां न ही कोई बूथ बना और न ही कोई टेंट लगा। मतपत्र देने के लिए भूतपूर्व सैनिकों और क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए टेक्नीशियन लगाए गए थे। कोऑपरेटिव बैंक के पास प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था रही। बार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…