कानपुर में काशी महाकाल एक्सप्रेस पर पथराव, VIDEO:AC कोच के कांच टूटे, भीमसेन स्टेशन के पास घटना; आरोपियों की तलाश

कानपुर में रविवार रात काशी महाकाल एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। भीमसेन रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने ट्रेन के फर्स्ट AC कोच पर पत्थर फेंके, जिससे खिड़की का कांच टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और टूटे कांच का वीडियो जारी किया। गाड़ी संख्या 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी से इंदौर जा रही थी। गोविंदपुरी स्टेशन से रवाना होने के बाद करीब रात 9 बजे भीमसेन के पास यह घटना हुई। सूचना पर कोच अटेंडेंट ने कांच हटवाया। GRP भीमसेन थाना प्रभारी ने बताया- अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए जांच की जा रही है। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…