कानपुर में डिप्टी सीएम बोले- सपा का सूपड़ा साफ होगा:कहा- जनता जंगलराज को स्वीकार नहीं करेगी, गुंडे दुम दबाकर भाग रहे

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार को शिवाला में मानस संगम के एक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे। प्रदेश में हुए एसआईआर को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पेट में इसलिए दर्द होता है। क्योंकि एसआईआर के बाद बिहार में चुनाव हुए और चुनाव में आरजेडी का पूरी तरह से सुपड़ा साफ हो गया है। अब इनको यह लगता है कि यूपी में भी अब जब विधानसभा को चुनाव होगा तो उनका भी सुपड़ा साफ हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के लोग समाजवादी पार्टी के जंगल राज को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। इसी प्रदेश में गुंडो की पौबरा थी आज गुंडे दुम दबा कर भागकर भाग रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार में सरकार चिंतित
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है हम सब लोग इसको लेकर चिंतित हैं। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है। संभल में मस्जिद के नाम पर 8 बीघा जमीन कब्जे करने के मामले पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कानपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही जिसमें जिंदा मरीज को मृत दिखाकर पीआई रिपोर्ट थाने भेज दी गई थी। उस मामले पर सख्त कार्रवाई की गई है। तुरंत तीन स्टाफ को निलंबित किया गया है और जांच बैठाई गई है।