कानपुर में धूप सेंकने निकला अजगर:यूपी में पाकिस्तान से आ रहीं बफीर्ली हवाएं, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में रविवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड देखने को मिली। गोरखपुर, जौनपुर, बस्ती समेत 20 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। ओस की गिर रही बूंदों ने रिमझिम बारिश जैसा महसूस कराया। सड़कों पर 10 मीटर तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। इधर, कानपुर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें अजगर धूप सेंकता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। 17 जिलों में घने कोहरे, 6 में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने सोमवार को 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर के आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा 24 जिलों में भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, जिन 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल जिले शामिल हैं। चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मधुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल के आसपास के इलाकों में भी कोहरा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां 4.1 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बहराइच 4.6°C, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ 5.8°C, बरेली 5.9°C रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- उत्तर पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर ऊंचाई पर चल रही पश्चिमी हवाओं में भी दिख रहा है। ये हवाएं यूपी तक पहुंच रही हैं। इसके चलते मौसम में और बदलाव हो सकता है। 12 जनवरी से तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और शाम ज्यादा ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस होगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- आपके शहर में आज मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…