कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं। हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही। आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की
जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था। 9 मार्च की दोपहर 1.30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मैं घर पहुंची और परिवार वालों को बताया। मेरे घर की महिलाएं बाहर आईं और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान उसने मुझे और मेरे परिजनों को गाली दी। हम लोगों ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कड़ी मशक्कत कर युवक को महिला ने छुड़ाया
मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी युवक के घर पर दी। उसके घर से एक महिला आई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। हालांकि वह मारपीट कर रही महिलाओं को नहीं रोक पाई। इसी दौरान महिला ने गुस्से में एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे दूर कर दिया। काफी मशक्कत के बाद महिला ने युवक को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया और उसे घर ले गई। एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पिंकी गौतम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। —————- यह खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…