कानपुर के पनकी पावर हाउस के एक्सईएन अतुल कुमार राय लापता हैं। उनकी तलाश में पुलिस गंगा नदी में जाल डालकर लगातार सर्च कर रही है। जाजमऊ पुल के पास उनकी कार मिलने के बाद मामला और उलझ गया। आशंका है कि उन्होंने गंगा में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, 4 दिन बाद भी अतुल कुमार राय का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 नवंबर को घर से निकलकर अतुल अपनी पत्नी से मिलने गए। वहां उनके बीच बहस हुई। उनकी पत्नी लंबे समय से अलग रहती हैं। पहले वह घर आया करती थीं, लेकिन बीते कुछ वक्त से उन्होंने आना-जाना बिल्कुल ही बंद कर दिया था। इस बीच परिवार की चुप्पी से कई सवाल उठ रहे हैं। परिवार किसी भी तरह के विवाद से इनकार कर रहा है। किसी से दुश्मनी की बात भी नहीं बता रहा है। घर पर मौजूद परिजनों से जब दैनिक भास्कर ने दंपत्ति के बीच विवाद को लेकर सवाल किया तो भी उन्होंने कुछ नहीं बताया। कहा- किस बात का विवाद चल रहा था, हमें नहीं पता। पुलिस जांच कर रही है। टीमों ने करीब 25 किलोमीटर तक नदी में तलाश की। नावों से हर हिस्से को खंगाला। तेज धारा और गहराई वाली जगहों पर जाल भी डाला गया। SDRF और जल पुलिस की टीमें मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। ताकि पता चल सके कि अतुल पुल तक कैसे पहुंचे थे? कार से मोबाइल, पर्स और कागज मिले हैं। उनकी पत्नी भी कई महीनों से घर नहीं लौटी हैं। ऐसे में पुलिस निजी कारणों और तनाव वाले एंगल पर भी जांच कर रही है। अफसरों का कहना है कि सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा, जल्द स्थिति साफ होने की उम्मीद है। 18 नवंबर से लापता, गंगा पुल के पास कार मिली
पुलिस के मुताबिक, अतुल कुमार राय 18 नवंबर को घर से निकले थे। बताया गया कि वे पहले पनकी थाने पहुंचे, जहां पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई। इसके बाद वे अपनी सरकारी गाड़ी से ऑफिस पहुंचे और वहां से अपनी प्राइवेट कार लेकर जाजमऊ की ओर निकल गए। उनकी कार जाजमऊ के गंगा पुल के पास संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने गंगा में कूदने की आशंका के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में लगातार तलाशी जारी है। कई सालों से पत्नी अलग रह रही सीटीवी में अतुल अकेले दिखे
पुलिस ने जाजमऊ पुल और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक फुटेज में अतुल अकेले दिखाई दिए हैं। इस सुराग के बाद भी परिवार की चुप्पी जांच को आगे बढ़ने में मुश्किल पैदा कर रही है। अतुल की बहन के अनुसार, विवाद के कारण अनीता वर्षों से अलग रह रही है। अब वह मायके में है या कहीं और, इसकी भी जानकारी नहीं है। खास बात यह है कि अतुल के लापता होने के बाद भी अनीता ने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया है। आज बढ़ेगी सर्च टीम
जांच टीम का कहना है कि शनिवार को सर्च ऑपरेशन को और बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। पुलिस तकनीकी और पारिवारिक दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि सर्च ऑपरेशन या जांच में कोई ठोस सुराग मिला, तो पूरी कहानी स्पष्ट हो सकती है। कब, क्या हुआ? ——————-
ये खबर भी पढ़ें…
बैंक मैनेजर को पत्नी ने ब्रांच के बाहर पीटा, VIDEO; बदायूं में गिराकर लात-घूसे मारे, बोली- इसका स्टाफ की लड़की से चक्कर है बदायूं में एक बैंक मैनेजर की उसकी पत्नी ने ब्रांच के बाहर ही पिटाई कर दी। वह अपने भाइयों-रिश्तेदारों के साथ बैंक के बाहर पहुंची थी। पति के सामने आते ही महिला ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद सभी लोग उस पर टूट पड़े। बैंक मैनेजर को गिराकर लात-घूसों से मारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर