कानपुर में एक शोहदे ने स्कूल जा रही एक छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा का पीछा किया। उसके साथ छेड़खानी की। उसका नंबर भी मांगा। लोगों ने इसका विरोध किया। तो उसने लोगों से गाली-गलौज की। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो आज वायरल हुआ तो पुलिस ने एक घंटे में शोहदों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक का एत किमी जुलूस निकाला। आरोपी माफी मांगते हुए बोला- गलती हो गई सर। मामला चमनगंज थानाक्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला
चमनगंज स्थित एक छात्रा मंगलवार को स्कूल जा रही थी। तभी चमनगंज का रहने वाला आकिब उसका पीछा करने वाला। थोड़ी दूर पीछा करने पर उसका रास्ता रोक लिया। उससे छेड़खानी करने लगा। इसके बाद छात्रा से नंबर मांगने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया। तब उसने उसके साथ गाली गलौज की। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया। तो आकिब ने उनके साथ भी गाली गलौज की। इस दौरान उसका किसी ने वीडियो बना लिया। जब वीडियो आज वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा शोहदे की छेड़खानी का विरोध करती हुई नजर आ रही थी। घटना पर मौके पर मौजूद लोगों के विरोध पर आरोपी उनके साथ गाली गलौज करता वीडियो में नजर आ रहा था। एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला
वीडियो वायरल होने के एक घंटे बाद पुलिस ने चमनगंज निवासी आकिब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शोहदे का एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला, तो उसने माफी मांगी। आरोपी ने कहा- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई आरोपी आकिब ने हाथ जोड़कर कहा- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। अब कभी नहीं करूंगा सर। मिस अंडर स्टैंडिंग हो गई थी, वो सर थोड़ी सी। माफ कर दीजिए सर। बस एक बार माफ कर दीजिए। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया- छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक आरोपी शाकिब को गिरफ्तार किया गया है। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. शादी से 20 दिन पहले किया गर्लफ्रेंड छात्रा का मर्डर: इंस्टाग्राम पर 13 बार यूजरनेम बदला प्रयागराज में फौजी ने 17 साल की छात्रा की हत्या अपनी शादी से 20 दिन पहले कर दी। 10 नवंबर को शहर से 15Km दूर बाग में छात्रा को मारकर लाश को जमीन में गाड़ दिया। 5 दिन बाद कुत्तों ने जमीन खोद डाली। छात्रा के हाथ और सिर के बाल दिखने लगे। यही वो यू-टर्न था, जिससे पुलिस छात्रा की लाश तक पहुंच सकी। पढ़ें पूरी खबर…