कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने रंगों के मस्ती भरे त्योहार पर शहरवासियों को तोहफा दिया है। शहर में खाऊ गली बनाई जाएगी, जहां सैकड़ों प्रकार के खाने के व्यंजन मिलेंगे। इसके साथ ही कानपुर की मशहूर खान-पान की वैरायटी भी मिलेगी। जिसमें कानपुर की चाट से लेकर लड्डू का स्वाद लोग चख सकेंगे। 4 एकड़ में 20 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। होली के खास मौके पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर के लक्ष्मण बाग में एक ऐसा स्थान बनाया जा रहा है, जहां कानपुर की एक अलग पहचान बनाने के लिए इंदौर की तर्ज पर खाऊ गली बनाई जा रही है। 4 एकड़ में बनेगी खाऊ गली
इसे तैयार करने के लिए 4 एकड़ की जगह चिन्हित कर ली गई है। इसमें इस तरह के व्यंजन होंगे, जो शहर की पहचान के साथ-साथ ऐसे व्यंजन भी होंगे, जो इसी तरह की एक मार्केट में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में इसे शुरू कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। इंदौर की तर्ज पर बनेगी खाऊ गली
सांसद ने बताया कि जब वे इंदौर की खाऊ गली में गए, जो पूरी रात खुलती है और दिन में वहां दूसरी मार्केट होती है, तो उन्होंने सोचा कि इस कल्चर से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। इसके साथ ही कानपुर शहर की एक अलग पहचान भी बन सकती है। तभी उन्होंने तय किया कि इस तरह की मार्केट कानपुर में बनाई जा सकती है। लड्डू और चाट होगी पहचान सांसद ने कहा कि शहर के मशहूर लड्डू चाहे वो ठग्गू के लड्डू हों या फिर बनारसी के लड्डू हों, और शहर की मशहूर टिक्टी चांट हो तो इसकी पहचान शहर की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और मस्ती का त्योहार है। इसलिए इसकी जानकारी देने में बहुत अच्छा लग रहा है कि इस मस्ती भरी खाऊ गली के बारे में जानकर लोगों को खुशी होगी। जो लोग अन्य शहरों से कानपुर आते हैं, उन्हें अपने शहर में इस तरह की आकर्षक जगह घूमने का आनंद मिल सकेगा।