उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी जनपदों में बुधवार सायं 6 बजे ब्लैक आउट मॉक अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सहित अन्य संबंधित विभागों ने समन्वित रूप से भाग लिया। मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित हवाई हमले अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को सतर्क करना, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से परखना, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करना था। देखें तस्वीर… NDRF ने चलाया राहत बचाव कार्य अभ्यास के उपरांत एनडीआरएफ की टीमों ने चिन्हित क्षेत्रों में पहुँचकर खोज एवं बचाव अभियान संचालित किया। आधुनिक उपकरणों, थर्मल कैमरा, स्ट्रेचर एवं रेस्क्यू टूल्स की सहायता से मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को मौके पर ही त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। शासन के आदेश पर हुआ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल शासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के निर्देश दिए थे। प्रदेश के अधिकांश सभी जनपदों में यह मॉक ड्रिल हुआ। वाराणसी के भी DLW मैदान पर यह मॉक ड्रिल कराया गया। इसके लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। जैसे ही सायरन बजा,वैसे ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और मॉक ड्रिल शुरु हो गया।