भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काशी आगमन पर स्वागत किया गया। गाजीपुर सीमा से लेकर सर्किट हाउस तक पूरा यात्रा मार्ग भाजपा के झंडों, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरु और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष से गूंजता रहा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं का जोश संगठन की ताकत का संदेश देता रहा। गाजीपुर सीमा पर काशी क्षेत्र में प्रवेश करते ही भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और राज्यसभा सांसद एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। 3 तस्वीरें देखिए… कैथी से चौबेपुर तक जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में अभिनंदन
कैथी में विधायक त्रिभूवन राम और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, रामप्रकाश सिंह बीरू, सुभाष सिंह, लक्ष्मण सिंह, मंजित सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सफेद रंग की गाड़ी के रूफ टॉप पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल भी मौजूद रहे। चौबेपुर चौराहे पर एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के साथ कौशलेंद्र सिंह पटेल, महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, अखंड सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय और रामजी मौर्य के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मंत्रियों और पदाधिकारियों ने किया भव्य अभिनंदन
संधाहा चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ संजय सिंह, शशिकांत गिरी और हीरालाल जायसवाल ने स्वागत किया।आशापुर चौराहे पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उमेश दत्त पाठक, सीता मिश्रा, अवधेश सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। जैसे ही काफिला वाराणसी महानगर सीमा में दाखिल हुआ, स्वागत का सिलसिला और भव्य होता चला गया। आशापुर फ्लाईओवर के नीचे महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने स्वागत किया। पांडेयपुर से कचहरी तक स्वागत की श्रृंखला
पहड़िया चौराहे पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, ई. अशोक यादव और बृजेश चौरसिया मौजूद रहे। काली मंदिर पांडेयपुर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में राहुल सिंह, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, श्रुति द्विवेदी, गौरव राठी, संतोष सैनी, प्रशांत उपाध्याय, संजय मिश्रा, हरदत्त शुक्ला, इंद्रेश मिश्रा, प्रमोद राय, सौरभ, दिनेश सिंह दीनू, देवेंद्र मिश्र, सुधीर त्रिपाठी और सुनील मिश्रा ने स्वागत किया। पुलिस लाइन चौराहे पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर और नीरज जायसवाल ने अभिनंदन किया।कचहरी चौराहे पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ अशोक चौरसिया, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव और एडवोकेट अशोक जाटव मौजूद रहे।