चेत सिंह किले पर देव दीपावली के अवसर पर भव्य ‘काशी-कथा 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग व लेज़र शो’ का आयोजन किया गया। प्रस्तुति में भगवान शिव-पार्वती विवाह का पवित्र दृश्य, भगवान विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड की कथा, भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश, संत कबीर और गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति परंपरा तथा महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की गौरवगाथा को आकर्षक दृश्यों और लेज़र तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। लेजर शो देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही ।