कासगंज में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल समय बदला:BSA ने घने कोहरे और ठंड के कारण जारी किए आदेश, 24 जनवरी तक रहेगा प्रभावी

कासगंज जिले में घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सूर्य प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक, जनपद कासगंज में नर्सरी से कक्षा 8 तक के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों के विद्यालयों का संचालन अब सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 19 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक प्रभावी रहेगी। BSA सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में पड़ रहे घने कोहरे और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।