किसानों का हंगामा, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकले केंद्रीय मंत्री:काशी में नारेबाजी पर भड़के, कहासुनी; बजट पर बोलने आए थे, 10 किसान हिरासत में

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकल गए। वो 1 फरवरी को पेश हुए मोदी सरकार के बजट पर चर्चा के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस इस दौरान किसानों ने विरोध कर दिया। जमकर नारेबाजी की। काशी द्वार आवासीय योजना के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के मुआवजे को लेकर सवाल किए। किसानों ने केंद्रीय मंत्री को घेर लिया। मंच के करीब आकर बहस करने लगे। मंत्री की उनसे कहासुनी भी हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालात बिगड़ते देखकर मंत्री कमलेश पासवान मंच से उतरे और बाहर चले गए। मंत्री के जाने के बाद भी हंगामा होता रहा। स्थानीय नेताओं ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 किसानों को हिरासत में ले लिया। अब विस्तार से पूरा मामला जान लीजिए… ’10 गांवों की जमीन अधिग्रहित करना चाहती है सरकार’ किसानों ने बताया कि सरकार पिंडरा तहसील क्षेत्र के 10 गांवों की 800 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित करना चाहती है। इस जमीन पर काशी द्वार आवासीय योजना के तहत हाईटेक कॉलोनी बनाई जानी है। आवास विकास परिषद 7 गांवों में सर्वे पूरा कर चुका है, लेकिन 3 गांवों में किसानों के विरोध के कारण काम रुका हुआ है। किसानों ने सवाल किया कि करोड़ों की जमीन का मुआवजा लाखों में कैसे दिया जा रहा है। डीएम सर्किल रेट नही बढ़ाया गया। रजिस्ट्री रोक दी गई। हमारे खेत छिनने के बाद अब हम बेकार हो जाएंगे। वैल्यू के मुआवजा न मिलने से हम दूसरी जमीन भी नहीं खरीद पा रहे हैं। किसान अनुचित तरीके से अपनी बात रखने लगे एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। इसी दौरान कुछ किसानों ने मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुचित तरीके से अपनी बात रखने लगे। पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने के लिए समझाया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग हंगामा करते रहे। एसीपी कैंट ने कहा कि यदि इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़िए
आईफोन देकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाएं पकड़ी गईं:प्रयागराज में शर्म से सिर झुकाकर खड़ी रहीं, नाबालिग को शादीशुदा बताकर किया था खेल प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के ओवा एक्सट्रैक्शन यानी अंडाणु (एग्स) निकालकर बेचने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने रैकेट में शामिल 4 महिलाओं समेत 5 को हिसरात में लिया है। इसमें मां-बेटी, आईवीएफ की एजेंट, महिला और बेटा शामिल है। पढ़ें पूरी खबर….