क्रूज को हेलिकॉप्टर से घेरा, मॉक ड्रिल का VIDEO:काशी में कमांडो आतंकी को ढूंढने निकले, NSG ने गंगा में किया रिहर्सल

गंगा की लहरों पर क्रूज, ऊपर हेलिकॉप्टर और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के कमांडो… यह कोई फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि हकीकत है। यह नजारा रविवार को काशी के रविदास घाट पर देखने को मिला, जहां NSG ने मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल के तहत NSG को सूचना मिली कि ‘गंगोत्री क्रूज’ में आतंकी छिपे हैं। इसके बाद घाट पर तैनात कमांडो ने सुरक्षा घेरा बनाया, तभी हेलिकॉप्टर गंगा क्रूज के ठीक ऊपर पहुंचा। एनएसजी के कमांडो क्रूज में दाखिल हुए, आतंकियों की खोजबीन करने लगे। इसके बाद आतंकियों को मार गिराने का अभ्यास किया। इस दौरान हेलिकॉप्टर लगातार क्रूज के ऊपर मंडराता रहा। घाट पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मॉक ड्रिल की तस्वीरें देखिए….. एक घंटे तक मॉक ड्रिल चली रविवार सुबह करीब एक घंटे तक मॉक ड्रिल चली। पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी अलर्ट भेजा गया। बताया गया कि गंगा क्रूज में आतंकियों ने यात्रियों को बंधक बना लिया है। इसके बाद धड़धड़ाते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस और एनएसजी के जवानों ने आनन-फानन में घाट पर बैरिकेडिंग की और लोगों को घाट से दूर किया। इसके बाद एनडीआरएफ ने क्रूज के चारों ओर बोट से घेरा बनाया। इसी बीच, क्रूज के ऊपर एक हेलिकॉप्टर पहुंचा, जिसने आतंकियों को मार गिराने का अभ्यास किया। क्यों किया गया रिहर्सल सूत्रों के अनुसार, यह रिहर्सल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया गया। आने वाले आयोजनों और पर्यटन सीजन को देखते हुए यह जांच की गई कि आपात स्थिति में सुरक्षा बल कितनी तेजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
————— ये खबर भी पढ़ें…. प्रयागराज में मंगेतर बोला- रेप पीड़ित छात्रा से शादी करूंगा:उसने नहीं, दरिंदों ने गलती की…सजा दिलाकर ही रहूंगा ‘मेरी शादी 9वीं की छात्रा से तय थी। पिता की मौत के कारण शादी की तारीख रद्द कर दी गई थी। इसी बीच मेरी मंगेतर के साथ दरिंदगी हो गई। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। मैं अब भी उसी से शादी करूंगा। दरिंदे को सजा दिलाकर रहूंगा।’ पढ़ें पूरी खबर…