मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप रेनेसां 2025 का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने युवा तकनीकी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समय की मांग है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए और युवा पीढ़ी स्वयं को निरंतर अपडेट करती रहे। कार्यक्रम के संयोजक एवं आईआईसी अध्यक्ष प्रो. मुकुल शुक्ला द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। 1000 से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल इस दो दिवसीय महोत्सव में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शशिकांत आर., प्रो. मुकुल शुक्ला, प्रो. बसंत कुमार तथा डॉ. अनुभव रावत की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। विजेता टीम केन ऑरा को ₹20,000 का प्रथम पुरस्कार महोत्सव के दौरान व्यवसाय-योजना, विपणन-कौशल, उत्पाद-विश्लेषण, वित्तीय-रणनीति, रणनीति-बुद्धि तथा काल्पनिक आईपीएल नीलामी जैसी प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनसे प्रतिभागियों को वास्तविक व्यावसायिक निर्णय-निर्माण एवं बाजार विश्लेषण का अनुभव प्राप्त हुआ। प्रमुख व्यवसाय-योजना प्रतियोगिता वेंचरएडु द्वारा प्रायोजित की गई, जिसकी विजेता टीम केन ऑरा को ₹20,000 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। महोत्सव में अच्युत मोहन दास, अनुराग अग्निहोत्री, नवीन रॉय, विजय शर्मा, डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान और आदित्य सैनी के प्रेरणादायक सत्र आयोजित हुए, जिनमें स्टार्टअप विकास, नेतृत्व क्षमता और नवाचार पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। समापन एम. पी. हॉल में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रो. मुकुल शुक्ला, प्रो. मयंक पांडे, प्रो. बसंत कुमार, प्रो. अनीमेश ओझा और डॉ. अनुभव रावत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन टीम के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।