गंगापुल पर मिली लापता XEN की कार, पुलिस तलाश में:मंगलवार को ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे, रोड पर मिली चाभी

पनकी पॉवर हाउस में तैनात अधिशासी अभियंता अतुल कुमार राय की कार बुधवार को जाजमऊ गंगा पुल पर खड़ी मिली। कार के चारों इंडिकेटर जल रहे थे, गाड़ी की चाभी रोड पड़ी हुई थी। अधिशासी अभियंता नाईट ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं आए। बुधवार शाम जाजमऊ पुलिस को सूचना मिली कि गंगापुल पर किनारे खड़ी कार के कारण जाम लग रहा है, जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कार के आसपास कोई नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने कार को जाजमऊ थाने ले आई। पुलिस ने नंबर से कार स्वामी की जानकारी जुटाई। वहीं जब इसकी सूचना पनकी पॉवर प्लांट के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। प्लांट में तैनात अधिकारी और कर्मचारी जाजमऊ थाने पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए से अधिशासी अभियंता की खोज कर रही है। पनकी स्थित कॉलोनी में रहते हैं अभियंता
चालक समर ने बताया कि वह 6 साल से अधिशासी अभियंता अतुल कुमार राय की कार चला रहें हैं। मंगलवार की रात 10 बजे अतुल नाईट ड्यूटी की बात कह कर निकले थे, जिसके बाद से घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। बुधवार की शाम को जानकारी मिली कि अतुल की आई–10 कार गंगापुल पर खड़ी थी। पुलिस कार को थाने ले आई। जाजमऊ पुलिस कार को थाने ले आई। पुलिस की सूचना पर अधिशासी अभियंता अतुल के साथी जाजमऊ थाने पहुंचे। कार की तलाशी लेने पर अधिशासी अभियंता के दो मोबाइल, पर्स और कागजात मिले। पुलिस के मुताबिक जिस दौरान कार हटवाने गए उस दौरान चारों इंडिकेटर जल रहें थे। कार की चाभी नीचे पड़ी थी। कानपुर और उन्नाव के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस पनकी पॉवर प्लांट के अधिकारी जाजमऊ थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए जाजमऊ चेकपोस्ट और थाना गंगाघाट की जाजमऊ चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।