गंगा बैराज के पास एक्सीडेंट में 2 की मौत:पिता तरावीह पढ़ रहे थे, बेटा दोस्त के साथ स्कूटी लेकर निकला, ट्रक ने कुचला

कानपुर में तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रोजा इफ्तार के बाद पिता तरावीह पढ़ने चले गए और बेटा दोस्त के साथ स्कूटी लेकर निकला। इस दौरान नवाबगंज में गंगा बैराज को जाने वाली सड़क पर सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास कंक्रीट मिक्चर ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हैलट भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रमजान में बेटे की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (15) और मोहम्मद अर्श (15) निवासी प्रेमनगर, चमनगंज के रूप में हुई है। अहमद के पिता इकबाल अहमद की बेकन गंज में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। परिजनों ने बताया कि ये हलीम कॉलेज में तरावीह पढ़ने की बात कह के निकले, लेकिन ये गंगा बैराज चले गए। वहां से लौटते समय ये हादसा हुआ। पिता इकबाल ने कहा- अहमद दूसरे नंबर का बेटा था। सबसे बड़ी बेटी स्वालेहा है। छोटा बेटा 10 साल का जायद है। दो साल की बेटी अनायजा है। खबर अपडेट की जा रही है…