गर्भवती पत्नी को बेलन से पीटकर मारा, खुद फांसी लगाई:सुसाइड नोट में लिखा- भाई की वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ा

गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी सात महीने की गर्भवती थी। पति उस पर शक करता था। 15 दिन पहले ही पति क्रिस्टल फॉर्म हाउस में काम करने आया था। मंगलवार सुबह कमरे में जब सुबह कोई हलचल नहीं हुई तो अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। अंदर पति फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी का शव बेड के पास खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। घटना वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल फॉर्म हाउस की है। युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने दोनों की मौत का जिम्मेदार अपने भाई को बताया है। अब जानिए पूरा मामला
बुलंदशहर के गांव दुलकरा निवासी सुरेश के बेटे राहुल (28) की शादी करीब दो साल पहले हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सुमन (25) से हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। राहुल बैंक्वेट हॉल आदि में सजावट का काम करता था। 15 दिन पहले ही राहुल पत्नी सुमन को लेकर वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल फॉर्म हाउस में काम करने आया था। फॉर्म हाउस के ही कमरे में रहते थे दोनों
फॉर्म हाउस को गौतमबुद्धनगर में थाना बिसरख के चिपियाना निवासी सुशील शर्मा ठेके पर लेकर चलाते हैं। सुशील ने राहुल को फॉर्म हाउस में ही रहने के लिए कमरा दिया था, जहां वह पत्नी सुमन के साथ रहता था। राहुल के अलावा फॉर्म हाउस में अमित नाम का कर्मचारी भी रहता है। सोमवार देर रात राहुल शराब पीकर कमरे में आया। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक बढ़ गई। शोर सुनकर स्टाफ के लोग पहुंचे और दोनों को शांत कराया, लेकिन रात में फिर विवाद हुआ। सुरेश को शक था कि सुमन का कहीं अफेयर है। बेलन से पीटा, फिर दुपट्टे से गला घोंटा
गुस्से में राहुल ने पहले सुमन को बेलन से पीटा, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अमित ने सुमन का शव बेड पर और राहुल का शव फंदे पर लटका देखा तो सुशील को सूचना दी। सुशील ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके से खून और आटे से सना बेलन बरामद हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठे किए हैं। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला
ACP वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया- जांच में सामने आया है कि सुमन गर्भवती थी। शव के पास बेड पर एक सुसाइड नोट मिला है। राहुल ने सुसाइड नोट में अपने भाई चंदर को घटना का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा कि भाई चंदर की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा। लिखावट से प्रतीत होता है कि राहुल कम पढ़ा-लिखा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. कानपुर में चूमने पर युवती ने जीभ काट ली:एक टुकड़ा जमीन पर गिरा, शादीशुदा युवक लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंचा कानपुर में जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। युवती खेत गई थी। तभी पीछे से युवक भी पहुंच गया। उसने युवती को जबरन पकड़ा और किस करने लगा। युवती ने विरोध किया। लेकिन वह खुद को छुड़ा न पाई। तभी युवती ने अपने दांतों से आरोपी की जीभ काट ली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा। पढ़ें पूरी खबर…