दैनिक भास्कर एप के वस्त्रदान अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया जा रहा है, जिससे कि लोगों को भीषण सर्दी से बचाया जा सके। भास्कर शहर के शिक्षण संस्थानों और सोसाइटी के जरिए गर्म कपड़े एकत्रित कर रहा है। जिसके बाद शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर लोगों को कपड़े व कंबल वितरित किए जा रहे हैं। आजाद नगर में बांटे गए गर्म कपड़े
इनरव्हील क्लब के साथ मिलकर दैनिक भास्कर ने आजाद नगर में गर्म कपड़ों का वितरण किया। जरूरतमंदों ने स्टॉल पर आकर अपनी जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े लिए। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस की अध्यक्ष पांखुरी गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष साक्षी खन्ना, क्लब एडिटर सिद्धि मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष निकिता केसरवानी भगत, क्लब मेंबर पलक आदित्य, हनी झमतानी समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। सरसैया घाट में हुआ वस्त्रदान वस्त्रदान अभियान के तहत सरसैया घाट पर स्टॉल लगाकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने भास्कर के अभियान से जुड़कर लोगों को वस्त्र वितरित किए। प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी गंगागंज गंगागंज स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी में दैनिक भास्कर के अभियान के तहत स्टॉल लगाया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया। जिससे कि उन्हें सर्दी में राहत पहुंचाई जा सके। मिश्रीलाल चौराहा में वितरित हुए कपड़े कानपुर के मिश्रीलाल चौराहे पर जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़ों का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। अभियान के दौरान वार्ड 72 दबौली मिश्रीलाल चौराहा के पार्षद वंदना गुंजन शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, अनूप तिवारी, संजय सिंह, तहव प्रसाद के साथ नवीन शर्मा, सुशील अवस्थी, अनिल यादव, अनु बाजपेयी, आशीष मिश्रा समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। कलेक्टर गंज बाजार में बांटे गए कपड़े भास्कर के अभियान के तहत कलेक्टरगंज बाजार में गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान कलक्टरगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाशंकर अग्रहरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश मौर्य, मंडल मंत्री अनिल प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी राहुल दीक्षित, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, बूथ अध्यक्ष चैतन्य राम, सदस्य रितिक अहरवाल, विशाल गुप्ता समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।