गाजियाबाद में 25 जनवरी श्रीराम कथा का आयोजन:कविनगर रामलीला मैदान में विजय कौशल महाराज करेंगे कथा, निमंत्रण भेजे जा रहे

गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में श्रीराम कथा के निमंत्रण पत्र घर घर जाकर दिए गए। यह कथा कविनगर स्थित रामलीला मैदान में आगामी 25 जनवरी को मंगलमय परिवार गाजियाबाद के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। कथा विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से सम्पन्न होगी। कथा 1 फ़रवरी को होगी। कथा स्थल पर विशाल यज्ञशाला का निर्माण भी किया जा रहा है। विजय कौशल जी महाराज के साथ साथ 40 यजमान रोज हवन करेंगे। सभी सोसायटी में निमंत्रण भेजे जा रहे कथा के सहसंयोजक राजेश गर्ग ने गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में कार्ड वितरण की शुरुआत सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी के आवास पर कार्ड, बुके, पास, चंदन का टीका लगाकर की। रश्मि चौधरी ने बताया कि इस तरह कथा का निमन्त्रण पहली बार मिला है। समिति के लोग जिस तरह घर घर जाकर सम्मान के साथ कथा के निमन्त्रण हेतु कार्ड दे रहे हैं। वो वास्तव मे बहुत ही अद्भुत है l ऐसा लग रहा है कि सारा वातावरण राममय हो गया है। इसके बाद सभी आयोजक गौरव बंसल और अनुजा बंसल के आवास पर निमंत्रण देने पहुंचे। अनुजा व गौरव ने भी कहा कि वह परिवार सहित प्रतिदिन कथा का श्रवण करने अवश्य आएंगे। वहीं निमंत्रण देने आए राजेश गर्ग और उनके सहयोगियों द्वारा निमंत्रण के साथ चंदन का टीका लगाने से सोसायटी के लोगों को अपार खुशी हुई और उन्होंने कहा कि आयोजकों ने जिस प्रकार चंदन लगाकर सम्मान किया। इस मौके पर रश्मि चौधरी ने पुष्पेंद्र गुप्ता, अनुजा बंसल, सिया गर्ग, नीरू गर्ग व गौरव बंसल, अश्वनी आदि सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। श्रीराम कथा महोत्सव के आमंत्रण के लिए गुलमोहर सोसाइटी के अलावा अन्य सोसायटियों में कार्ड वितरण और पास को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला।