गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात 4 ट्रक कफ सिरप पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 7 लोगों को अरेस्ट किए हैं। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड और एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने एक क्रेटा कार भी बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है। कल किया जाएगा खुलासा रात तक पुलिस अधिकारी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटे थे। अलग-अलग स्थानों पर भी दबिश दी गई। जिसमें एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने कई स्थानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के तार बंग्लादेश से जुड़े हैं। पकड़े गए सीरम की कीमत की पुलिस जांच कर रही है, माना जा रहा है कि इस सीरप की कीमत कई करोड़ रुपये तक हो सकती है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इस घटना का खुलासा कर सकते हैं।