गाजीपुर हिंदू सम्मेलन:संतों ने मौलानाओं पर की तीखी टिप्पणी, बोले- हिंदुओं को गर्व से रहने का अधिकार

गाजीपुर के एक गेस्ट हाउस में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसे कई साधु-संतों ने संबोधित किया। संत समाज के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्रानंद सरस्वती इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में जितेन्द्रानंद सरस्वती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हिंदुओं को गर्व से रहने का अधिकार दिया है। सरस्वती ने मुस्लिम मौलानाओं पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म पर टिप्पणी करने वाले मौलानाओं को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो मौलाना मुस्लिम धर्म के अनुसार देश चाहते हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस पर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। सरस्वती ने कहा कि दिग्विजय सिंह देर से आए, लेकिन दुरुस्त आए।