गुरुग्राम में तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत:एंबिएंस मॉल में घूमने आया था, मुजफ्फरनगर का रहने वाला

गुरुग्राम के फेमस एंबिएंस मॉल में आज एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वो मॉल में घूमने के लिए आया था, तभी अचानक कूद गया। वहां मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसमें से एक युवक ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद मॉल के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड ने युवक को अस्तपाल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले सांगल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मॉल स्टाफ उसे अस्पताल लेकर चला गया था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मॉल के अंदर के PHOTOS… नारायणा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया सांगल आज दोपहर 2 बजे एंबियंस मॉल में घूमने आया था, जो थर्ड फ्लोर पर हल्दीराम के सामने से नीचे कूद गया। जिसको माल के स्टाफ ने नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वो यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ान गांव का रहने वाला था। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि वह गुरुग्राम में किसके पास आया था और कहां ठहरा था। जांच अधिकारी एसआई संजीव का कहना है परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक गुरुग्राम में कहां पर और क्या काम करता था। अभी तक आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।