गोमतीनगर स्थित कार्यालय में मंजुश्री संस्था ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान संस्था ने 20 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में एक काव्यात्मक नाट्य मंचन की घोषणा की। नाट्य निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह नाटक पूज्य गुरु गोविंद सिंह की प्रसिद्ध पंक्ति ‘पुर्जा-पुर्जा कट मरे’ पर आधारित है। नाटक की रूपरेखा महान साहित्यकार जयशंकर प्रसाद और कविवर गोपाल दास नीरज की कविताओं से प्रेरित है।नाटक में राष्ट्र के लिए समर्पण, त्याग और बलिदान की भावना को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके साथ ही, एक नारी के संघर्ष, उसके लक्ष्य और उसे हासिल करने की जद्दोजहद को भी प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक की प्रशिक्षण झलक पेश की कार्यक्रम संयोजक विवेक शुक्ला ने जानकारी दी कि मंजुश्री संस्था पिछले 40 वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। संस्था अब तक विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर 40 नाटकों का निर्माण कर चुकी है और इनके 100 से अधिक मंचन किए जा चुके हैं। संस्था का उद्देश्य कला और साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करना है। प्रेस वार्ता के दौरान आगामी नाटक की प्रशिक्षण झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसकी मौजूद लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।