यूपी के बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ 2 युवकों ने गैंगरेप किया। फिर गला दबाकर उसे मार डाला। इतना ही नहीं, पकड़े जाने के डर से बच्ची की लाश को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। लेकिन, युवकों को ऐसा करते एक पड़ोसी ने देख लिया। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस और बच्ची के पिता को खबर दे दी।
पिता बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की। घटना के महज साढ़े 6 घंटे में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद के थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया की है। पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… जानिए कैसे आरोपियों का गुनाह सामने आया… आरोपी जब लाश को छत से फेंक रहे थे, तो बच्ची के पिता के दोस्त ने उन्हें देख लिया। वो भी पास में ही रहते हैं। उन्होंने तुरंत बच्ची के पिता को फोन कर कहा- जल्दी घर आ जाओ, तुम्हारी बेटी को दो लड़कों ने छत से फेंक दिया है। उन्होंने ने ही पुलिस को सूचना दी और आरोपियों की पहचान भी बताई। घर के अंदर मां को पूरी बात बताई और अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मां का रो-रोकर बुरा हाल था। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शनिवार तड़के 3 बजे बच्ची का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मानें तो बच्ची के गले की हड्डी टूटने के साथ, शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। जगह-जगह खरोंच के निशान हैं। बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। अब 4 पॉइंट में पढ़िए कैसे पकड़े गए आरोपी… पिता बोले- मेरी लाडली बेटी के हत्यारों को फांसी मिले
बच्ची के पिता ने कहा- मैं नौकरी की तलाश में इस शहर में आया था, पता नहीं था यहां मेरी बेटी के साथ ऐसा होगा। मेरी लाडली बेटी का जिन्होंने रेप और मर्डर किया है, उन दोनों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अब एक 3 साल का छोटा बेटा है, उसी के सहारे पूरी जिंदगी गुजारनी है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द से जल्द दिलवाएंगे कड़ी सजा: SSP
SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोनों आरोपियों को जल्दी से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश रहेगी। ————————- ये खबर भी पढ़िए मोबाइल चलाते-चलाते औंधे मुंह गिरा छात्र, मौत, कानपुर में खाना खाकर रील देख रहा था कानपुर में IIT की तैयारी कर रहे छात्र की रील देखते-देखते मौत हो गई। वह बेड पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। तभी अचानक जमीन पर गिरा, पल भर में मौत हो गई। उसके छोटे भाइयों ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महोबा का रहने वाला युवक करीब एक साल से अपने छोटे भाइयों के साथ कानपुर में रहकर पढ़ाई करता था। घटना गुरुवार रात 11 बजे की रामादेवी स्थित पेट्रोल पंप के पीछे की है। पढ़िए पूरी खबर…