गोरखपुर एयरपोर्ट पर 9 फ्लाइट लेट:दिल्ली की स्पाइसजेट कैंसिल रही, कोलकाता के लिए डेढ़ घंटे देरी से टेकऑफ की इंडिगो

गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बुधवार को फ्लाइट्स का संचालन दिनभर प्रभावित रहा। कई उड़ानें अपने तय समय से देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं, जबकि एक उड़ान को कैंसिल करना पड़ा। फ्लाइट्स में देरी और कैंसिल होने के करण से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह से ही एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। लोग लगातार जानकारी काउंटर पर पहुंचकर अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पूछताछ करते रहे। खासकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद मार्ग की उड़ानें अधिक प्रभावित रहीं। यह फ्लाइट्स रही प्रभावित • स्पाइसजेट SG 937 / SG 958 (दिल्ली–गोरखपुर–दिल्ली): फ्लाइट कैंसिल • इंडिगो 6E 5347 / 6E 5105 (दिल्ली–गोरखपुर–दिल्ली): समय पर संचालन • इंडिगो 6E 886 / 6E 6319 (हैदराबाद–गोरखपुर–हैदराबाद): 9 मिनट देरी • अकासा एयर QP 1880 / QP 1881 (बेंगलुरु–गोरखपुर–दिल्ली): 6 मिनट देरी • इंडिगो 6E 544 / 6E 545 (मुंबई–गोरखपुर–मुंबई): 1 घंटा 13 मिनट देरी • इंडिगो 6E 7174 / 6E 7306 (कोलकाता–गोरखपुर–कोलकाता): 1 घंटा 30 मिनट देरी • इंडिगो 6E 2087 / 6E 5315 (दिल्ली–गोरखपुर–दिल्ली): 20 मिनट देरी • इंडिगो 6E 436 / 6E 437 (बेंगलुरु–गोरखपुर–बेंगलुरु): 13 मिनट देरी • स्पाइसजेट SG 553 / SG 554 (मुंबई–गोरखपुर–मुंबई): 1 घंटा 17 मिनट देरी • अकासा एयर QP 1882 / QP 1883 (दिल्ली–गोरखपुर–बेंगलुरु): 1 घंटा 9 मिनट देरी एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम में सुधार होने के बाद फ्लाइट्स का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।