गोरखपुर में अभिलिप्सा ने दो घंटे में 30 गाने गाए:शंख बजाकर शुरू किया गाना, फ्लैश लाइट जलाकर झूमे फैंस, देखें VIDEO

गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अभिलिप्सा पंडा पहुंचीं। उनके कार्यक्रम को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह था। उन्हें एक झलक देखने के लिए लोग घंटों पहले से ही प्रेक्षागृह के बाहर और अंदर इंतजार करते नजर आए। जैसे ही अभिलिप्सा पंडा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उनका जोरदार स्वागत किया गया। फैंस उनके पास आने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साह से भरा हुआ था। शंख बजाकर की कार्यक्रम की शुरुआत
मंच पर पहुंचते ही अभिलिप्सा ने सबसे पहले शंख बजाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि- “मुझे गोरक्षनाथ की धरती पर आकर बहुत अच्छा लग रहा।” मैं गुरु गोरक्षनाथ की भूमि को सत सत नमन करती हूं। उनकी इस बात पर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपना गायन शुरू किया। करीब दो घंटे से ज्यादा समय में उन्होंने 30 से अधिक गाने गाए। भोला सबको देता है गाना गाकर किया कार्यक्रम का शुरुआत तू क्या भोले को चढ़ाएगा,
भोला सबको देता है।
कब तुझे समझ ये आएगा,
भोला सबको देता है,
तू क्या भोले को चढ़ाएगा,
भोला सबको देता है। इस गीत के साथ ही पूरा हाल “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। भोलेनाथ जी…पर झूम उठे फैंस जैसे ही उन्होंने अगला भजन शुरू किया, फैंस झूमने लगे। कई लोग अपनी सीट से उठकर नाचते और गाते नजर आए। गले में जिसके नाग,
सर पे गंगे का निवास,
जो नाथो का है नाथ,
भोलेनाथ जी….. करता पापो का विनाश ,
कैलाश पे निवास,
डमरू वाला वो सन्यास,
भोलेनाथ जी… “हर हर शंभू” पर बेकाबू हुए फैंस जैसे ही उनका सबसे लोकप्रिय भजन “हर हर शंभू” शुरू हुआ, पूरा प्रेक्षागृह रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर माहौल को और भी खास बना दिया। फैंस गाने के साथ सुर मिलाते नजर आए। हर हर शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेव
शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेव
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।
हर हर शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेवा
शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेव।। इस दौरान पूरा हाल “ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत तक लोग पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए।