गोरखपुर में इंटरनेशनल विमेंस डे पर सेलिब्रेशन:महिलाओं को किया सम्मानित, फ्री हेल्थ चेकअप से किया जागरूक

गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें इंडियन डेंटल एशोसिएशन की टीम की ओर जिला जेल में महिला बंदियों के लिए एक फ्री हेल्थ चेकअप और डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। इसके अलावा सेनको गोल्ड एंड डायमंड की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सारानीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं गीता वाटिका स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल में भी फ्री हेल्थ कैंप के दौरान 87 महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया गया। साथ ही सभी को स्वाथ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। हाइजीन किट उपलब्ध कराई
जिला जेल में आयोजित शिविर में जेल में महिला बंदियों और उनके साथ रहे रहे बच्चों के दांतों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक इलाज के साथ दवाएं और हाइजीन किट उपलब्ध कराई गई। शिविर में इंडियन डेंटल एशोसिएशन की बड़ी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। जिसमें डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी राय, डॉ. शालिनी शर्मा और डॉ. गरिमा श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. ममता आनंद, डॉ. शिल्पा सिंह, डॉ. शिवांगी श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी तिवारी और डॉ. ए.एच. शर्मा भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनके अलावा जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, उप जेलर विजय कुमार, कृष्णा कुमारी, अमिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय कुमार, फार्मासिस्ट शेष कुमार शर्मा और अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे। सेंको ने महिलाओं को किया सम्मानित इसके अलावा सेंको की तरफ से विश्व महिला दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने करते हुए महिलाओं के ऊपर बहुत भाव और मार्मिक कविताएं सुनाए। मुख्य अतिथि के रूप में सुधा मोदी जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में परमजीत कौर राना उपस्थिति रही। जिन्होंने पुष्पलता सिंह ‘अम्मा’,सुनीता सिंह, एकता उपाध्याय, पूजा गुप्ता (अधिवक्ता), आसिया गोरखपुरी,कल्पना श्रीवास्तव,मिस इंडिया रागिनी पांडेय, स्वस्तीमा माधव प्रिया,प्रेमलता रस बिंदु,सोनिका खरवार, RJ पल्लवी, रीत सिंह, शैलजा पांडेय, ममता ओझा, स्वेच्छा श्रीवास्तव, अपूर्वा पांडेय, शोभा राजीव तिवारी, डॉ शाजिया खान, शाहिना, शिप्रा मासी को सम्मानित किया गया। महिला स्टाफ का किया हेल्थ चेक वहीं हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल और शोध संस्थान (HPPCH), गीता वाटिका में महिला स्टाफ और उनके परिजनों के लिए एक फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस शिविर में कुल 87 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सचिव उमेश कुमार सिंघानिया ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। शिविर में डॉ. पूनम गुप्ता ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. अनुराग सिंह (AMS, HPPCH) द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विवरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।