गोरखपुर में इस्लामी बहनों की कार्यशाला हुई आयोजित:हलाल कमाई- इल्म की फजीलत पर जोर, दरूद बॉक्स बनाने वाली सम्मानित

गोरखपुर में गोरखनाथ इलाके के मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर और जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद में lइस्लामी बहनों की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला नौवें सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। कार्यशाला के दौरान हलाल कमाई, हराम से बचने और नैतिक जीवन जीने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हलाल आय केवल आर्थिक नहीं, बल्कि धार्मिक जिम्मेदारी भी है। इल्म को हर मुसलमान के लिए बताया जरूरी मुख्य वक्ता हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि इस्लाम में इल्म हासिल करना हर मुसलमान के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्ञान इंसान को अज्ञानता से बाहर निकालता है और सही-गलत की पहचान कराता है। कार्यशाला का संचालन करते हुए कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कि ब्याज, जुआ, रिश्वत, धोखाधड़ी और अवैध तरीकों से अर्जित धन इस्लाम में हराम है। उन्होंने समाज के हित में ईमानदारी से मेहनत करने की अपील की। दरूद बॉक्स बनाने वाली बहनों का सम्मान कार्यशाला के दौरान दरूद बॉक्स तैयार करने वाली इस्लामी बहनों को पुरस्कृत किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में शहर और आसपास के इलाकों से आई बड़ी संख्या में इस्लामी बहनें मौजूद रहीं।