गोरखपुर में कल यानी सोमवार को शहर और आसपास के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह कार्य मुख्य रूप से रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और अनुरक्षण कार्य के तहत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में नागरिकों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली सेवा मिल सके। राम जानकी नगर और मोतीपोखरा फीडर में कटौती
सीएम ग्रीड योजना के तहत राम जानकी नगर और मोतीपोखरा फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी राप्ती नगर ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इंदिरानगर, गोपलापुर और दाउदपुर प्रभावित
6 लेन रोड चौड़ीकरण के दौरान विद्युत उपकेंद्र तारामंडल की इंदिरा नगर फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक कार्य कराया जाएगा, जिससे इंदिरानगर, गोपलापुर और दाउदपुर के क्षेत्र प्रभावित होंगे। खोराबार और शाहपुर फीडर में भी बिजली कटौती रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्यों के कारण विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 केवी सूबाबाजार फीडर और शाहपुर के 11 केवी पीएसी फीडर की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वह आवश्यक बिजली उपकरणों का प्रयोग समयानुसार करें और कार्य के दौरान असुविधा के लिए प्रशासन से समझदारी रखें।