गोरखपुर में ‘टाटा हैरियर’ पलटी, VIDEO:उछलकर बीच डिवाइडर पर गिरी, गाड़ी बुरी तरह डैमेज

गोरखपुर में मंगलवार की भोर में नौकाविहार पर एक टाटा की हैरियर गाड़ी पलट गई। पैडलेगंज की तरफ जा रही यह तेज रफ्तार फोरव्हीलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जाकर टकराई और उछलकर बीच डिवाइडर पर जा गिरी। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना किसी को चोट न लगने की सूचना है। आसपास के लोग सुरक्षित है और यातायात सुचारु रूप से चल रही है। घटना देर रात 2 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है। एक्सीडेंट्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इसे ओवर स्पीडिंग की वजह बताते हुए तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।