गोरखपुर में मंगलवार को बाधित रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य को लेकर बुधवार को कई इलाकों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य प्रशासन और विद्युत विभाग के समन्वय से कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके। इन उपकेंद्रों और फीडरों पर रहेगी कटौती
शहर में बुधवार को सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV राम जानकी नगर और नकहा फीडर, विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 KV तरकुलहा फीडर, विद्युत उपकेंद्र विकास नगर के 11 KV विकास नगर, बस चार्जर, बरगदवा और मानीराम फीडर, विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 KV सूबाबाजार फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य पूरा होते ही बहाल होगी बिजली
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के साथ लाइन शिफ्टिंग और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे। कार्य समाप्त होते ही सभी प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।