गोरखपुर में विराट हिंदू सम्मेलन:सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग, सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संदेश दिया

गोरखपुर में सनातन संस्कृति, हिंदू एकता और राष्ट्र चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन 11 जनवरी को आर्यनगर स्थित रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े संत-महात्मा, धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मलेन में शामिल लोगों ने हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संदेश दिया। समाज को एकजुट करने की अपील की
कार्यक्रम की अध्यता रामदेई देवी कन्या विद्यालय के प्रबंधक अनंत प्रकाश अग्रवाल ने किया और समाज को एकजुट करने की अपील की। नारी शक्ति के रूप में विजय लक्ष्मी मिश्रा ने नारी का राष्ट्र निर्माण में योगदान पर बात रखी। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत रमेश ने हिन्दु एकता पर जोर दिया। साथ ही कोविदार का पौधा रोपण कर पर्यावरण का महत्व बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन अग्रवाल, चिरंजीव, अरुण मल्ल, ध्रुव मल्ल, नवीन भल्ला, राजा राम, राम, अनिल त्रिपाठी, नंद किशोर, श्याम सुंदर, ओम प्रकाश मौर्य, संजय गुप्ता, संजय अग्रवाल और अन्य हिंदू समाज के लोग सम्मिलित हुए। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों, हिंदू समाज के बंधुओं और राष्ट्र चिंतकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया।