गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्यों के चलते कई इलाकों में कल यानी शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय रहते आवश्यक तैयारियां करने का अनुरोध किया है। इंदिरानगर, गोपालापुर और दाउदपुर प्रभावित विद्युत उपकेंद्र तारामंडल की इंदिरा नगर फ़ीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि इस दौरान अति आवश्यक कार्य किए जाएंगे। खन्ना लॉज क्षेत्र में नई तारें और पोल का होगा कार्य विद्युत उपकेंद्र यूनिवर्सिटी (गोलघर) के 11 KV सिनेमा रोड फीडर पर खन्ना लॉज के क्षेत्र में एल.टी. पोल और नई एबीसी केबल लगाने का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दीवान बाजार में लाइन शिफ्टिंग और अनुरक्षण विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के अंतर्गत दीवान बाजार पोषक की आपूर्ति सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी और अन्य आवश्यक तैयारियां समय रहते करने की सलाह दी है। अन्य प्रभावित फीडर और क्षेत्र रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के तहत राप्तीनगर के 11 KV राजनगर फीडर, नार्मल के 11 KV नार्मल फीडर और खोराबार के 11 KV सूबाबाजार फीडर की बिजली आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी।