गोरखपुर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते कई फीडरों की सप्लाई पांच घंटे रहेगी बंद

गोरखपुर में शुक्रवार को कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि शटडाउन का उद्देश्य पुराने वितरण तंत्र को सुरक्षित बनाना, लाइन शिफ्टिंग करना और भविष्य में उपभोक्ताओं को स्थिर सप्लाई उपलब्ध कराना है। विभाग ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार तय समय में सभी तकनीकी कार्य पूरे कर सप्लाई जल्द बहाल करने की कोशिश की जाएगी। तारामंडल उपकेंद्र के इंदिरा नगर फीडर पर शटडाउन छह लेन रोड चौड़ीकरण के तहत होने वाले जरूरी कार्यों के कारण शुक्रवार को तारामंडल उपकेंद्र के इंदिरा नगर फीडर की बिजली दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान इंदिरा नगर, गोपालापुर और दाउदपुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कई फीडरों पर लाइन शिफ्टिंग का काम शहर के खोराबार, लालडिग्गी और बक्शीपुर क्षेत्रों में भी शुक्रवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए खोराबार उपकेंद्र के 11 केवी सूबा बाजार फीडर, लालडिग्गी उपकेंद्र के 11 केवी हिंदी बाजार फीडर, और बक्शीपुर उपकेंद्र के 11 केवी कोतवाली व 11 केवी जटाशंकर फीडरों की सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।