गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार यह शटडाउन कल यानी सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। कई उपकेंद्रों के 11 केवी फीडर प्रभावित विद्युत विभाग के अनुसार यूनिवर्सिटी उपकेंद्र का 11 केवी गोलघर फीडर, शाहपुर उपकेंद्र का 11 केवी एच.एन. सिंह फीडर, बक्शीपुर उपकेंद्र के 11 केवी जटाशंकर, 11 केवी मानचौराहा, 11 केवी कोतवाली और 11 केवी बक्शीपुर फीडर सहित जंगल कौड़ियां उपकेंद्र का 11 केवी अहिरौली फीडर कटौती के दायरे में रहेगा। शाहपुर उपकेंद्र के विष्णु मंदिर, खरैयां और एचएन सिंह फीडर पर विशाल शामियाना हाउस से एचएन सिंह चौराहे तक अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से पूर्व तैयारी का अनुरोध विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि जल और अन्य आवश्यक दैनिक इंतजाम दोपहर से पहले सुनिश्चित कर लें ताकि असुविधा न्यूनतम रहे। बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी सहायता या शिकायत के लिए उपभोक्ता टोलफ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।