गोरखपुर में चार मंजिला होटल में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग आग का गोला बन गई। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग सड़कों पर आ गए। होटल के एक कमरे में दो लोग थे। धुएं की वजह से भागकर बाहर आ गए। जबकि देखरेख करने वाला एक कर्मचारी अंदर बाथरूम में छिप गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचीं। टीम अंदर गई तो फर्स्ट फ्लोर पर बाथरूम में उसका शव मिला। करीब 2 घंटे में टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना शहर के पॉश इलाके रामगढ़ताल में सुबह 5 बजे हुई। इमारत की अनुमानित कीमत 10 से 12 करोड़ बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम को लीड कर रहे इंचार्ज शांतनू कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। चार मंजिला होटल में ग्राउंड फ्लोर पर मिठाई की दुकान, पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर होटल और तीसरी पर बैंक्वेट हॉल है। मरने वाले की पहचान सहजनवां बरईपार निवासी कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55) के रूप में हुई है। पुरुषोत्तम का ससुराल बलरामपुर में है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे ससुराल में ही रहते हैं। वहीं होटल मालिक का नाम मनोज शाही है। उनकी गिनती शहर के बड़े कैटर्स में होती है। आग की तस्वीरें देखिए… 4 सालों से चल रहा था होटल आग की घटना के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…