गोरखपुर में 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती:शनिवार को सड़क चौड़ीकरण होगा, लाइन शिफ्टिंग के चलते रहेगा शटडाउन

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटाने की सलाह दी है। दिए गए कार्यक्रम के अनुसार विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 केवी राजीव नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी राम जानकी नगर, फेस तीन और मोती पोखरा फीडर, विद्युत उपकेंद्र सहजनवा ग्रामीण के 11 केवी मगहर नार्थ फीडर, विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी के 11 केवी हिंदी बाजार व बसंतपुर फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर तथा विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार क्षेत्र में कटौती लागू रहेगी। इन इलाकों में आवासीय और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोक दी जाएगी। विभाग का कहना है कि यह कार्य सुरक्षा मानकों व तकनीकी आवश्यकता को देखते हुए किया जा रहा है। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। साथ ही आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।