गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के छात्रों का शुक्रवार को गुस्सा भड़क गया। सभी छात्र धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा- प्रैक्टिकल लैब के नाम पर हमारे साथ धोखा किया जा रहा है। लैब नहीं तो पढ़ाई नहीं की नारेबाजी भी की। साथ ही स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के जरिए विरोध प्रदर्शन भी किया। छात्रों का कहना है कि कुलपति मैडम ने वादा किया था कि छात्रों को लैब की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसकी डेट 11 नवंबर थी।आज बाल दिवस के दिन हमलोग मजबूर हैं नीचे बैठने के लिए। बिना किसी स्टूडियो के पत्रकारिता की पढ़ाई की कल्पना कैसे हो सकती है। वीसी मैडम लेटर पैड पर लिखकर दें कि अगर दिए गए समय में लैब नहीं बना तो संबंधित अधिकारी को हटाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म के स्टूडेंट शामिल रहे। 2 तस्वीरें देखिए… छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए