घाटमपुर में अनियंत्रित डंपर खड्ड में पलटा:ओवरटेक कर सामने से आ रहे ट्रक से बचने में हुआ हादसा, चालक गंभीर घायल

घाटमपुर के पतारा में सामने से आ रहे ट्रक से बचने में अनियंत्रित होकर डंपर खड्ड पलट गया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, राहगीरों ने चालक को अपने वाहन से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में चालक को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रवि प्रताप पुत्र स्व विनोद कुमार डंपर में जोहलूपुर मोड़ के पास से मौरंग लादकर गोंडा जा रहे थे, तभी देर रात घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बे के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रहे ट्रक से बचने में डंपर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, राहगीरों ने चालक को निजी वाहन से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में चालक को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। राहगीरों ने कानपुर सागर हाईवे के किनारे डंपर को खड्ड में पलटा पड़ा देखा, तो फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर मालिक को फोनकर घटना की जानकारी देने के साथ जांच पड़ताल शुरू की है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।