चित्रकूट में रोडवेज बस और बोलेरो में भिड़ंत:3 की मौत, 5 लोग गंभीर; बोलेरो में एक परिवार के 9 लोग सवार

चित्रकूट में झांसी–मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम रोडवेज बस और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। जिससे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास हुआ। दरअसल रविवार रात करीब 10 बचे मानिकपुर की ओर से आ रही बोलेरो और प्रयागराज जा रही रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। बोलेरो एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे। वहीं, रोडवेज बस में तीन यात्री मौजूद थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की गंभीर है। देखिए 3 तस्वीरें… पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चित्रकूट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। मृतकों की पहचान गढ़ीवा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।