कुशीनगर कोर्ट ने नाबालिग छात्रा से रेप के दोषी वाइस प्रिंसिपल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख 25 हजार का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की 80% राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। कोर्ट ने मात्र 4 महीने 10 दिन में ये फैसला सुनाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार ने कहा- भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का संबंध केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र और गहरा रिश्ता है। जो चरित्र निर्माण, नैतिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है। गुरू को पूजनीय माना जाता है, जो शिष्य को सही रास्ता दिखाते हैं। आरोपी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने दुष्कर्म करके टीचर पद की गरिमा को धूमिल किया है। कसया के कृषक इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल ने नंबर बढ़ाने का लालच देकर 12वीं की छात्रा से रेप किया था। अब पढ़िए पूरा मामला… दरअसल, 7 अप्रैल को कुशीनगर के कसया स्थित कृषक इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल ने 12वीं की छात्रा का रेप किया था। वाइस प्रिंसिपल छात्रा को स्काउट गाइड कक्ष में ले गया। जहां कैमरा नहीं लगा हुआ है। वहां उसके साथ संबंध बनाए। एक छात्रा ने छुपकर वाइस प्रिंसिपल का वीडियो बना लिया। फिर उसे छात्र नेता को दे दिया। मामले की जानकारी ABVP को हुई। उन लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वीडियो में वाइस प्रिंसिपल छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा था। जांच में पता चला था कि आरोपी शिक्षक पहले भी परीक्षा में अच्छे नंबर देने का लालच देकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज के बाहर छात्रों और ABVP के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी और प्रधानाचार्य दोनों को ही निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई थी। वीडियो बनाने वाली छात्रा के साथ भी किया था गलत काम
पूरे कॉलेज में कैमरे होने के बाद केवल स्काउट गाइड कक्ष में कैमरा क्यों नहीं लगा था। आरोपियों पर एक्शन होने के बाद ABVP ने प्रदर्शन खत्म कर दिया था। जिस छात्रा ने आरोपी का वीडियो बनाया था। उसके साथ भी वाइस प्रिंसिपल ने गलत काम किया था। छात्रा ने स्काउट गाइड कक्ष के पीछे लगी खिड़की से पूरा वीडियो बनाया था। जो वीडियो सामने आया, वो 4 मिनट का था। पिता की जगह पर मिली थी नौकरी आरोपी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी (50) कॉलेज में आर्ट का टीचर था। उसके पिता की साल 1997 में मौत हो गई थी। उनकी जगह पर ही उसको नौकरी मिली थी। आरोपी 25 साल से कृषक इंटर कॉलेज में नौकरी कर रहा है। वह मोमिन महासभा का प्रदेश महामंत्री और माध्यमिक शिक्षक संघ का पदाधिकारी भी था। आरोपी के दो बेटे और दो बेटी हैं। एक लड़की और लड़के की शादी हो चुकी है। ————————– ये भी पढ़ें… सिद्धार्थनगर में पेट्रोल डालकर प्रेमी को जिंदा जलाया: शादीशुदा महिला ने बहन के साथ मिलकर हाथ-पैर पकड़े, भाई ने आग लगा दी सिद्धार्थनगर में एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका के घरवालों ने पकड़कर जिंदा जला दिया। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। वह प्रेमिका और उसके परिवार के बुलाने पर बुधवार की रात खाना खाने पहुंचा था। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…