छात्रों को मिले गर्म स्वेटर:नानक चंद शिक्षा सदन में हुआ वितरण कार्यक्रम

नानक चंद शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल, तिलक रोड में सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने खुशी का इजहार किया। स्वेटर वितरण का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक राजेंद्र शर्मा , पूर्व प्रबंधक अमित शर्मा, तथा बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने किया। विद्यालय में करीब 225 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बताया गया कि नानक चंद ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से हर वर्ष सर्दी के मौसम में बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सभी बच्चों को स्वेटर दिए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा, सहायक शिक्षक संदीप शर्मा, अंबाला, अमित कुमार शर्मा, सुरजीत कुमार, कुमारी सबरीन, कुमारी दीक्षा, कुमारी श्रुति गोयल, कुमारी श्रुति सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा यह सहयोगात्मक अभियान बच्चों के लिए हर साल काफी मददगार साबित होता है।