बस्ती जिले के बढ़नी स्थित वशिष्ठ मंदिर में भव्य रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज व्यासपीठ से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान करा रहे हैं। इस आयोजन में आस्था, अपनापन और क्षेत्रीय गौरव का संगम देखने को मिल रहा है। देखिए कार्यक्रम की 5 तस्वीरें… अब जानिए प्रवचन में जगद्गुरु ने क्या क्या बताया… अपने प्रवचन में जगद्गुरु जी ने कहा कि भगवान राम की सत्ता तीनों सत्ताओं से अलग और सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम महाविष्णु के अवतार हैं और रावण का वध केवल भगवान राम ही कर सकते थे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जहां भगवान राम पधारते हैं, वह स्थान साधारण नहीं रहता। जगद्गुरु ने बढ़नी को अपना पैतृक निवास बताया जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बढ़नी को अपना पैतृक निवास बताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यहां के लोग उनके अपने भाई, कुटुंब और मित्र समान हैं। उन्होंने अपनी मातृभूमि पर आकर मिलने वाली शांति और खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल बताया। बस्ती को “वशिष्ठ नगर” करने की मांग कार्यक्रम में उपस्थित राना दिनेश प्रताप सिंह ने मंच से बस्ती को “वशिष्ठ नगर” के रूप में स्थापित करने की मांग उठाई। इस पर जगद्गुरु जी ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि बस्ती वशिष्ठ नगर होकर रहेगा। उन्होंने जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। व्यवसायी चंद्रभूषण मिश्रा परिवार सहित उपस्थित कथा के यजमान के रूप में जाने-माने व्यवसायी चंद्रभूषण मिश्रा अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। कई थानों की पुलिस तैनात कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह और नगर थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस तथा अन्य जिलों से आए पुलिस बल तैनात किए गए थे। “जय श्रीराम” के उद्घोष के बीच यह भव्य कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।