जांच में पास हुए अयोध्या मे पेयजल के नमूने:13 मलिन बस्तियों से लिए गए थे 75 नमूने,सभी पॉजिटिव रहे

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अयोध्या नगर निगम 13 मलिन बस्तियों में 75 पेयजल नमूनों की जांच कराई गई। इनकी जांच में सभी नमूने पॉजिटिव रहे। यह जानकारी नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि बहेलिया टोला, बरवारी टोला, चक्रतीर्थ, तोगपुर, काली नगर, घसियारी मंडी, अब्बूसराय, बढ़ई का पूरवा, बाल्दा, इस्माईलगंज, लोनियाना, अंबेडकर पार्क, साहबगंज कुंजा की मलिन बस्तियों नमूने एकत्र किए गए थे। सभी ओटी टेस्ट किया गया। जांच में नमूने सही पाए गए। जांच टीम में नगर निगम प्रयोगशाला के कर्मचारियों के अलावा सहायक अभियंता जय कुमार एवं सभी और अभियंता अवर अभियंता शामिल रहे।नगर निगम की रिपोर्ट से अयोध्या में लोगों ने राहत की सांस ली है। इस अभियान को और भी आगे बढ़ाया जा सकता है महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने बताया कि इस प्रकार की किसी भी शिकायत को हम गंभीरता से लेते हैं।कहीं भी कोई समस्या दिखे तो नागरिक नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल सूचित कर समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत होने पर इस अभियान को और भी आगे बढ़ाया जा सकता है।