मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।.बैठक में भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा उत्तर प्रदेश और यामानाशी प्रान्त के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके बाद शुक्रवार को यामानाशी प्रांत के डिप्टी गवर्नर जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ के मशहूर ‘शर्मा टी’ स्टॉल पर चाय और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। लखनऊ में Invest UP द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार ने की। इस दौरान तकनीकी सहयोग, निवेश और संयुक्त परियोजनाओं पर सहमति बनी। यूपी-जापान ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा विस्तार
बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन के दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने, जापान के करीब 200 सीईओ के उत्तर प्रदेश दौरे और YEIDA क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना की शुरुआत को अहम उपलब्धि बताया गया। दोनों पक्षों ने इसे स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना मुख्यमंत्री से मुलाकात, बौद्ध विरासत पर सहमति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यामानाशी प्रांत के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आए आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी, यूपी–यामानाशी एमओयू-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, कौशल विकास और सतत औद्योगिक विकास पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई और बौद्ध विरासत, संस्कृति व पर्यटन के माध्यम से सहयोग को नई गति देने पर सहमति बनी।