जिम्नास्टों ने फ्लिप्स-साल्टो से जीता दर्शकों का दिल:42वीं स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 800 प्लेयर खेले, जीते मेडल

प्रयागराज में हवा में झूलते, घूमते और सटीक लैंडिंग करते जिम्नास्टों ने जब अपनी हैरतअंगेज कर देने वाली कला का प्रदर्शन किया तो दर्शक दंग रह गए। इस दौरान पूरा हाल तालियों से गूंजता रहा। । कोई डबल साल्टो दिखा रहा था तो कोई हैंडस्प्रिंग के साथ परफेक्ट स्टिक लैंडिंग कर रहा था। यह नजारा देखने को मिला झलवा स्थित खेलगांव पब्लिक स्कूल के अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक हॉल में। यहां 1 नवंबर से शुरू हुई 42वीं उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप 2025 रविवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन शानदार परफॉर्मेंस के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूरा जिम्नास्टिक हॉल रंग-बिरंगे रिबन, तिरंगे झंडों और गूंजती तालियों से सराबोर था। दर्शक, अभिभावक और कोच हर परफेक्ट मूव पर “वाह” कहने से खुद को रोक नहीं पा रहे थे। प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा
राज्य भर से पहुंचे करीब 800 जिम्नास्टों में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल जीते। अंडर-12 और जूनियर बालक वर्ग की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स स्पर्धाओं में जिम्नास्टों ने फ्लोर एक्सरसाइज, पॉमेल हॉर्स, स्टिल रिंग्स, हॉरिजॉन्टल बार और पैरेलल बार्स जैसे इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये हैं विनर अंडर-12 बालक वर्ग कुश सिंह – स्वर्ण पदक (ऑल राउंड और वॉल्टिंग टेबल) अनुभव सिंह – रजत पदक (ऑल राउंड) अंशुल त्रिपाठी – कांस्य पदक (फ्लोर एक्सरसाइज) जूनियर बालक वर्ग शास्वत अरविंद कोठावले – स्वर्ण पदक (ऑल राउंड) हर्षित दामोदरन – रजत पदक (ऑल राउंड) अनिरुद्ध श्रीवास्तव – कांस्य पदक (हॉरिजॉन्टल बार) बालिका वर्ग अनन्या चाहर (आगरा) – स्वर्ण पदक (ऑल राउंड) इशिका यादव (प्रयागराज) – कांस्य पदक (फ्लोर एक्सरसाइज) दिव्या मिश्रा (वाराणसी) – रजत पदक (बीम इवेंट) सब-जूनियर (अंडर-15) बालक वर्ग आदित्य चौधरी – स्वर्ण पदक (फ्लोर एक्सरसाइज) प्रांशु सिंह – रजत पदक (वॉल्ट) आयुष शुक्ला – कांस्य पदक (पॉमेल हॉर्स) सब-जूनियर बालिका वर्ग काव्या अग्रवाल – स्वर्ण पदक (ऑल राउंड) रिद्धिमा गुप्ता – रजत पदक (फ्लोर) दिशा वर्मा – कांस्य पदक (बैलेंस बीम) सब जूनियर जिम्नास्टों के करतबों ने जीता दिल अंडर-15 सब जूनियर कैटेगरी के जिम्नास्टों ने जिस आत्मविश्वास और तकनीक का प्रदर्शन किया, उसने माहौल को रोमांच से भर दिया। जब एक के बाद एक फ्लिप्स, बैलेंस बीम रूटीन और वॉल्ट जंप्स हुए तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रेफरी के स्कोर बोर्ड दिखाने से पहले ही दर्शक “परफेक्ट टेन” की आवाज लगा रहे थे। मुख्य अतिथि ने दी बधाई समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. यू.के. मिश्रा और विशेष अतिथि पार्षद आशीष द्विवेदी थे। डॉ. मिश्रा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही कोई खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकता है। वाइस चेयरमैन अनिल मिश्रा ने कहा कि इन खिलाड़ियों की प्रतिभा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमकेगी। निदेशक सीपी यादव ने सभी जिम्नास्ट, कोच, टीम मैनेजर और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।