आगरा में गैंगरेप पीड़िता के साथ आरोपियों के वकील ने रेप किया। वह युवती को समझौता कराने के लिए अपने साथ कार से ले गया। रास्ते में वकील ने युवती को बीयर पिलाई। इसके बाद उसे होटल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एकता थाना पुलिस से की। पुलिस शुक्रवार को आरोपी वकील को पकड़ने उसके घर पहुंची। तभी वह बचने के लिए पड़ोसी की छत से नीचे कूद गया। उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना की जांच के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। अब मामला विस्तार से…
औरैया की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को एकता थाना पुलिस को बताया- मेरे साथ होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 106 में रेप किया गया। इसका आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह धाकरे उर्फ संतोष सिंह है। मैंने 2022 में एत्मादपुर के युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखवाया था। मैं गुरुवार को मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गई थी। इसके बाद आरोपियों के वकील जितेंद्र सिंह ने मुझसे संपर्क किया। उसने कहा- इस मामले में समझौता करा देंगे। मैं भी तारीख से तंग आ चुकी थी। उसकी बातों में आकर मैं समझौता करने के लिए तैयार हो गई। पीड़िता बोली- वकील ने रास्ते में बीयर पिलाई
जितेंद्र सिंह ने मुझे अपनी कार में बैठाया। उसने रास्ते में मुझे बीयर पिलाई। इसके बाद मुझे कुबेरपुर लेकर पहुंचा। वहां उसने एक आरोपी से मुलाकात कराई। लेकिन समझौते की बात नहीं बनी। काफी रात हो जाने पर वकील ने मुझसे कहा- तुम रात को आगरा में ही रुक जाओ। सुबह दूसरे आरोपियों से बात करता हूं। इस पर मैं राजी हो गई। ‘मैंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया’
संतोष सिंह मुझे होटल ताज रॉयल ले गया। वहां पर रूम दिलाने के बाद वहां से चला गया। रात को वह दोबारा से होटल आ गया। उसने मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। बोला- केस के संबंध में बात करनी है। इसके बाद खाना भी खाने चलेंगे। मैंने रूम का दरवाजा खोल दिया। वकील ने कुछ देर बाद मुझे दबोच लिया। मेरे साथ रेप किया। मैं पानी लेने के बहाने कमरे से बाहर आई। एक जगह छिप गई। संतोष जैसे ही मुझे देखने बाहर आया। मैं दौड़ते हुए रूम में घुस गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रातभर कमरे में छिपी रही। पुलिस को कॉल की, मगर फोन नहीं लगा। इस वजह से शुक्रवार सुबह थाने आई हूं। पुलिस को देखते ही छत से कूदा वकील
पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने के बाद एकता थाना पुलिस शुक्रवार को वकील को पकड़ने पहले कोर्ट पहुंची। वहां से पता चला कि वो घर पर है। शाम को ट्रांसयमुना के जी ब्लाक में आरोपी के घर दबिश दी। ACP सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया- आरोपी ने पड़ोसी की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया। इस वजह से उसके दोनों पैर टूट गए हैं। आरोपी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शिल्पग्राम के पास स्थित होटल ताज रॉयल का रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। होटल के रजिस्टर में वकील के नाम की एंट्री है। वह होटल में आया था। सीसीटीवी में भी इसके सबूत हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। जेल गया था वकील का भाई
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जितेंद्र सिंह का भाई जेपी धाकरे लुटेरी दुल्हन मामले में एत्मादुद्दौला थाने से जेल भेजा गया था। उसने क्षेत्र की रहने वाले एक युवक से पैसे लेकर उसकी लुटेरी दुल्हन से शादी कराई थी। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। सुहागरात से पहले ही दुल्हन फरार हो गई थी। दुल्हन के फर्जी रिश्तेदारों को भी जेल भेजा गया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. कॉलेज में छात्र खुद को आग लगाकर दौड़ता रहा, VIDEO:मुजफ्फरनगर में फीस न देने पर परीक्षा फॉर्म नहीं जमा करने दिया था मुजफ्फरनगर में डीएवी कॉलेज के छात्र ने कैंपस में शुक्रवार दोपहर खुद को आग लगा ली। प्रिंसिपल ने फीस जमा न होने पर उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। उसे परीक्षा फॉर्म भी नहीं जमा करने दिया था। आरोप है कि छात्रों के सामने उसकी बेइज्जती भी की गई। कहा- धर्मशाला नहीं खोल रखी है। पढ़ें पूरी खबर…